
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । द्विवेदी पैराडाईज स्कूल एण्ड कालेज मे राखी मेकिंग प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुई । विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही रचनात्मक विधि से राखी तैयार की गई थी । बच्चों ने अपने – अपने कक्षाओं मे बहन भाई की तरह रक्षाबंधन बाँधकर त्योहार

को मनाया । सिद्विमा द्विवेदी, रिफा अंशारी, समीक्षा पाण्डेय, विभू शर्मा, आदित्य यादव आदि बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर सराहनीय राखी प्रस्तुत की गई । विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत और कला सराहनीय है । आप लोग आगे बढ़े अपने माता पिता का नाम रोशन करे यही हमारी शुभकामनाएं है । बच्चों के साहस को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा ने का अहम योगदान रहा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal