ज्ञानपुर(भदोही) । विद्यालय से पढ़कर घर वापस लौटे बालक ने जैसे ही हवा लेने के लिए स्टैंड फैन का रुख अपनी ओर घुमाने की कोशिश की।फैंन नीचे जमीन पर गिरा और बालक उस फैन मे करंट ऊतरने की जद मे आ गया।आनन-फानन में परिजन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये जहाँ काफी प्रयास के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
देवनाथपुर निवासी 14 वर्षीय एजाज अहमद स्कूल से पढ़कर दोपहर मे घर लौटा और कमरे में चल रहे विद्युत स्टैंड फैन को अपनी

और घुमाने की तो फैन सहित बालक जमीन में आ गिर।जिसके चलते वह करंट की जद में आ गया ।करंट की चपेट में आने के चलते वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में परिजन इलाज है तो उसे जिला चिकित्सालय के सिंह में भर्ती कराया ।जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया।लेकिन भाग्य ने बालक का साथ नही दिया और बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal