चित्रकूट । जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय मे आज भारत रत्न स्व0 माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलशयात्रा विकलांग विश्वविद्यालय के प्रमुख द्वार पर पधारते ही अटल बिहारी अमर रहे । भारत माता की जय आदि जय घोष के नारे लगाते हुए श्रदांजलि दी । इस अवसर पर आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी , निजी

सचिव जय मिश्र ,कुलपति प्रो0 योगेश चंद दुबे ,कुलसचिव प्रो0 जी पी दुबे , वित्त अधिकारी आर0 पी0मिश्र , लेखाधिकारी एन बी गोयल , सहित शिक्षक , कर्मचारी , छात्र ,छात्राओं ने भारत रत्न स्व0 मा0 अटल बिहारी वाजपेयी जी को असिथ कलश पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत दुख का क्षण हैं मा0 अटल जी हमारे लिए सदैव अनुकरणीय हैं ।पीएम रहते हुए मा0 अटल जी ने ऐतिहासिक दृष्टि से देश को बहुत उचाई पर ले गये थे ।मुझे जब भी अपने निजी आवास पर बुलाते थे तो अपने हाथों से मुझे जलपान कराते थे । मेरा मन आज बहुत ही दुखी हैं कि मैं कैसे मा0 अटल जी को भुल सकता हूँ अगर आपके सामने विकलांग विश्वविद्यालय दिख रहा है तो उन्हें ही इसका श्रेय जाता हैं । मा0 अटल जी से मेरा बहुत ही अधिक लगाव था मेरे बहुत ही निकट मित्र थे । आज हम सब मिलकर उनकी इस कलश यात्रा को श्रद्वां सुमन अर्पित करता हूँ तथा चित्रकूट कि पावन मंदाकिनी नदी में विसर्जित करने की अनुक्षा देता हूँ ।इस अवसर पर भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति , उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी , भाजपा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रंजना वाजपेयी , क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव , प्रदेश मंत्री आनंद शुक्ल ,सांसद चित्रकूट भैरो प्रसाद मिश्र , विधायक चंदिका उपाध्याय , मानिकपुर विधायक आर के पटेल , पंकज अग्रवाल , ठा भालेंदु सिंह , बदी विशाल त्रिपाठी , आदि भाजपा कार्यकर्ता और विकलांग विश्वविद्यालय के पी0आर0ओ0 एस0 पी0 मिश्र सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ,छात्र ,छात्राओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी । उक्त आशय की जानकारी पीआरओ एस पी मिश्र ने दी ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal