
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । घनश्याम मिश्र, संस्थापक/ प्रबंधक जय बजरंग महिला पी जी कालेज, मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर और जनछाया हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं वेब चैनल के प्रधान संपादक को ” BALLS BRIJ UNIVERSITY ( Islamic republic state of irak) ने पत्रकारिता एवं ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओ के उच्चशिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान को लेकर ‘ एजूकेशन ‘ में पी एच डी की मानद उपाधि प्रदान की है। जिसे रेवाण्डा के हाई कमिश्नर ‘ अर्नेस्ट राइयुको ‘ , साउथ कोरिया के पीस अवार्ड राजदूत ‘ प्रो एस एस भाखरी ‘ , मिनिस्टरी आफ स्किल्स डेवलपमेंट भारत सरकार के ‘ प्रो जी सी डेका ने संयुक्त रूप से घनश्याम मिश्र को नई दिल्ली में पी एच डी की मानद उपाधि प्रदान की है । अब डा. घनश्याम मिश्र के नाम से भी जाने जाएंगे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal