Home / Flash / शराब के नशे में तालाब में कूदा अधेड़, शव की तलाश में जुटे गोताखोर

शराब के नशे में तालाब में कूदा अधेड़, शव की तलाश में जुटे गोताखोर

ज्ञानपुर(भदोही) । कोतवाली क्षेत्र के चकवा महावीर गांव के एक प्राचीन तालाब में नशे में धुत एक अधेड़ तालाब में छलांग लगा दी। यह हादसा तब हुआ जब श्रावण मास के अंत में चकवा महावीर मंदिर पर जिले के प्रसिद्ध मेले का आयोजन चल रहा था। जनपद का यह काफी प्रसिद्ध मेला है, तथा इस मेले में दूर-दराज से काफी लोग शामिल होते हैं। मेले के दौरान ही मंदिर के समीप तालाब में एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। मेले में मौजूद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही

पुलिस ने तालाब में छलांग में लगाये व्यक्ति कि खोजबीन की, लेकिन सफलता नही मिल पायी। सुबह जिले के ही सीतामढ़ी से दो गोताखोर बुलाये गए हैं। लेकिन अभी तक शव बरामद नही किया जा सका है। मौके पर ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भैय्या छविनाथ सिंह सहित थाने की पुलिस घटना स्थल पर जी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को जनपद का प्रसिद्ध चकवा महावीर मेला का आयोजन था। जहां जिले भर से दूर-दराज के मेलार्थी इस प्रसिद्ध मेले में पहुंचते हैं। दिन भर मेला चलने के बाद रात को दुकान व मेलार्थी वापस लौट रहे थे। तभी ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजीपुर गांव निवासी रमेश चन्द्र यादव (42 वर्ष) नामक एक अधेड़ व्यक्ति जो नशे में धुत था। चकवा महावीर मंदिर स्थित महावीर तालाब में छलांग लगा दिया। यह घटना देख लोग आवाक रह गये। मेले में ही मौजूद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही पुलिस ने तलाब में छलांग लगाये अधेड़ की खोजबीन की। लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। बुधवार की सुबह जिले के सीतामढ़ी से दो गोताखोर बुलाये गए हैं। जहां शव की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर भैय्या छविनाथ सिंह ने बताया कि सुबह दो घंटे से गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं। लेकिन अभी तक शव बरामद नही किया जा सका है। मेले में मौजूद लोगो ने बताया की अधेड़ शराब के नशे में धुत था।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *