Home / Flash / महाराष्ट्र से घर को चला युवक रास्ते से गायब

महाराष्ट्र से घर को चला युवक रास्ते से गायब

रानीगंज, प्रतापगढ़ । एक वर्ष पूर्व गांव से महारष्ट्र रोजी रोटी के सिलसिले में गया युवक सोलह अगस्त को घर आते समय रास्ते से ही गायब हो गया ।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राम रतन यादव 32वर्ष पुत्र राम ख़ेलावन ग्राम बिजहरा देवनगंज प्रतापगढ़ ने दिनांक 16 अगस्त को महारष्ट्र बी टी स्टेशन से छिवकी इलाहाबाद  के लिये महानगरी ट्रैन पर रात्रि 1बजे  बैठा साथ में ट्रेन पर बैठने के लिए उसका छोटा भाई अमृतलाल भी आया था छिवकी स्टेशन पर रिसीब करने गए परिजनों को खाली हाथ लौटना पड़ा और उक्त युवक के मोबाइल से संपर्क भी समाप्त हो गया । इस प्रकार की घटना से गांव में जहाँ तरह तरह के कयास लागए जा रहे है वही घर में कोहराम मचा हुआ है । परिवारी जन एवं शुभचिंतक खोजबीन में लगे है टी टी ई के मुताविक उक्त बोगी में जबल पुर तक कोई भी सीट खाली नहीं थी सीसी टी बी छिवकी के अवलोकन से पता चला कि उक्त यात्री इस स्टशन पर नहीं उतरा है किसी अनहोनी की आशंका के तहत गायब युवक के भाई ने बी टी स्टेशन के जी आर पी थाना में 18अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करवाई है पुलिस मामले की छान बीन कर रही है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *