भदोही । आगामी ईद-उल-अजहा(बकरीद)और रक्षा बंधन पर्व पर समस्याओं के निराकरण के लिये शनिवार को आल इंडिया कार्पेट मेन्युफैचरर्स एसोसिएशन(एकमा)भदोही सभागार में सम्पन्न हुई बैठक में नगर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सभी पर्व भारतीय परंपरा का हिस्सा है इन्हें मिलजुल कर मनाये जाने से हम लोगों को खुशियां बढ़ जाती हैं । कोई भी त्यौहार हो नजदीकियां बढ़ाने के लिए मनाया जाना चाहिए। कहा कि त्योहारों को जाति- धर्म में ना बाटे। आजकल सोशल मीडिया से सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो रहा
है, इसलिए इसका इस्तेमाल धर्म-भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि सौहार्द बढ़ाने के लिए होना चाहिए । इस दौरान लोगों ने विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने की मांग की ।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया इस मौके पर अपर जिलाधिकारी,एसडीएम भदोही, क्षेत्राधिकारी भदोही ,पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, कोतवाल प्रभारी नवीन तिवारी, एकमां उपाध्यक्ष अब्दुल हादी अंसारी, मिठाई लाल दुबे ,जेई आरडी भारतीय ,एसडीओ विद्युत सहित तमाम संभ्रांत नागरिक व सभासद गण मौजूद रहे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal