ज्ञानपुर(भदोही) । जिले के ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार में चार दिन पूर्व गिरफ्तार हुए एक कैदी द्वारा आज शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने से जिला कारागार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक राजेश एस. सहित जिला कारागार के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय निवासी फिरोज हाशमी (उम्र 22 वर्ष) चार दिन पूर्व
शराब के मामले में उसे जेल लाया गया था। जहां आज करीब दोपहर एक बजे जिला कारागार के शौचालय में उसका शव कमरे से लटकता पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजेश एस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि युवक फांसी लगाकर आत्महत्या किया है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal