Home / Flash / हमने साढे चार वर्ष में क्षेत्र का इतना विकास किया है अब जनता का आशिर्वाद और प्यार लेने आई हूं- राजे।

हमने साढे चार वर्ष में क्षेत्र का इतना विकास किया है अब जनता का आशिर्वाद और प्यार लेने आई हूं- राजे।

बांसवाडा (अरूण जोशी) । कुशलगढ दशहरा मैदान पर गौरव यात्रा के दौरान आयोजित एतिहासिक आमसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कुशलगढ आने के पूर्व भीलकुआ, सज्जनगढ, हैजामाल,ढूंगरा,झेर,डूंगरीपाडा,चुडादा में जगह जगह अपार जन समूह हम पर प्यार और आशिर्वाद दे रहा था। जब मैने देखा कि इतना जन समूह सडक व रास्ते पर है तो कुशलगढ सभा में क्या होगा  लेकिन यहां आकर इस अपार जन समूह को देखकर अचंभित हो गई। उन्होने कहा कि आम सभी का इतना प्यार मिलेगा मैं इसके लिए सभी का आभार मानते हुए क्षेत्रीय विधायक भीमाभाई डामोर को धन्ववाद देते हुए कहा कि हमने इन साढे चार वर्षो में क्षेत्र का इतना विकास किया है जो कांग्रेस की 50 वर्ष के कार्यकाल में नही हो सका। उन्होने कहा कि जो हमने चुनाव के दौरान जो वादे किये थे वो पूरे किये है जिसका परिणाम है कि अपार जन समूह ने हमें आशिर्वाद और प्यार दे रही है। मुझे अपने परिवार से मिलने का मौका मिलता है आप हमें सम्मान देते है व माला पहनाते है हम इसके बदले में जो आपका हक है उसे देने का प्रयास करते है। राजे ने मंच पर अपने उद्बोधन के दौरान संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर मंच अपने साथ पूरे भाषण में समीप ही खडा कर उनके मुंह से बुलवाया कि हमने जो वादे किये थे व पूरे हुए या नही तो डामोर ने राजे द्वारा पुछे गये सभी घोषणाओ पर बोलते हुए कहा कि मेने मांगा उससे ज्यादा आपने क्षेत्र को सौगाते दी है। कई घोषणाओ को अमल में लाये जाने को बताने के साथ राजे ने कहा कि एक माह पूर्व जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कुशलगढ आयी थी यहां की जनता ने गुजरात से जोडने वाली सडक के लिए मांग की थी मैने इसके लिए 10 करोड रूपया दे दिया है साथ ही उसी दौरान काॅलेज को क्रमोन्नत के साथ ही विज्ञान संकाय को भी खोल दिया है और माही का पानी हाई लेवल कनेाल के माध्यम से कुशलगढ के काश्तकारो को सिंचाई के लिए 12 हजाी हैक्टर भूमि सिंचित होगी जिसको खर्च 1600 करोड आंकी गई है जो सन् 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले में 25 हजार कुए गहरे कराना और नये बनाना है। टीएसपी क्षेत्र के बीपीएल परिवारो को 1 अगस्त से बिजली में 50 यूनिट फ्री कर दिया है। इसके अलावा कृषि कनेक्शन के लिए सभी वर्ग को बिना फाईल चार्ज के कनेक्शन दिये जायेगे। इसके अलावा टीएसपी क्षेत्र के 40 ब्लाॅक में प्रत्येक ब्लाॅक पर सामुदायिक भवन बनाने की घोंषणा की। साथ ही उन्होने कहा कि क्षेत्र में 1 हजार मां-बाडी केन्द्र खाले जायेगे जहां 800 की भर्तीया कर दी गई है। उन्होने कहा कि मुम्बई व कोटा में बने आकर्षक पुलो की तरह चितरी में 100 करोड की लागत से पुल का निर्माण होगा जो पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटको को अपनी और आकर्षित करेगा। साथ ही विकास कार्य के बाते में उन्होने बताया कि सज्जनगढ-कुशलगढ में 13-13 करोड की आईटीआई का निर्माण करवाया व साथ ही जल स्वावलंबन के माध्यम से क्षेत्र में करोडो की सौगाते देकर काश्तकारो को इसका लाभ मिलेगा साथ ही काश्तकारो के 50 हजार तक के ऋण माफी कर किसानो को राहत दी है साथ ही उन्होने कहा कि राज्य के 65 लाख किसानो को 7347 कराोड रूपयो की आपदा राहत दी है। राज्य में विद्यालयो में रिक्त पडे शिक्षको के पदो पर सरकार ने 78 हजार पदो पर नियुक्तियां जारी की तथा आगामी 86 हजार रिक्त पडे शिक्षको के पदो पर भर्ती की जायेगी जिससे केवल 2 प्रतिशत ही पद रिक्त रहेगे। उन्होने कहा कि बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढाई तक खर्च में कुल 50 हजार रूपया मिलेगा साथ ही श्रमिक कार्ड के माध्यम से बच्चों को पढाने व मुखिया को कई लाभ मिलेगे। इस दौरान चरकनी गाॅव के रंगजी भाई को मंच पर बुलाकर कर जो लाभार्थी था उसके मुख से जो लाभ मिले वो बताया प्रधानमंत्री आवास,भामाशाह योजना,शौचालय निर्माण व श्रमिक कार्ड आदि का लाभ मिलना बताया। इसके अलावा राजे ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की। आम सभा के जनसमुह से राजे गद्गद् हो गयी और आपने 41 मिनिट के भाषण की समाप्ती के बाद प्रोटोकाॅल तोडकर राजे स्वयं मंच से अतरकर जनसमूह के बीच पहुंचकर उनसे हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया व पांडाल में महिलाओ ने अपने हाथो में राजे को चित्र लिये हए थे उनके साथ फोटो भी खिंचवाये। पांडाल में राजे 14 मिनिट तक उनके साथ रही। इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया,पंचायत राजमंत्री धनसिंह रावत,संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर,केकडी संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम,सांसद मानश्ंाकर निनामा,पूर्व मंत्री भवानी जोशी,यात्रा जिला प्रभारी भगवतपुरी,गोविंद सिंह राव,प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया,शेरगढ विधायक बापूसिंह राठौड,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कानहींग रावत,नपा अध्यक्ष रेखा जोशी,उपाध्यक्ष लीला पडियार,नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बैरागी,भाजपा नेता प्रवीण गादिया,हकरू मईडा,मुकेश अग्रवाल,करणीसिंह राठौड,हेमेन्द्र पंड्या,कमलेश टेलर,कलसिंह डामोर ज्योत्सना पंडया,प्रिति ठाकुर प्रिति जोशी, महेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे वही संसदीय सचिव डामोर ने राजे को चुनरी व चांदी की सांकली भेंट की। राजे को सरपंच शीला कटारा,पूर्व सरपंच सोहनलाल कटारा,सरपंच गंगादेवी,देंवीसिंह शोभावटी,लोंजीदेवी,शारदादेवी रणा,रमणलाल राणा आदि ने स्वागत किया। राजे का युवा मोर्चा ने 25 किलो की माला से स्वागत किया। संचालन नितेश बैरागी ने किया तथा आभार नपा अध्यक्ष रेखा जोशी ने ब्यक्त किया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *