Home / Flash / कोतवाल की गांधीगिरी बना चर्चा का विषय,गलत कार्य करने वालों को सही कार्य करने पर कर देते है विवश

कोतवाल की गांधीगिरी बना चर्चा का विषय,गलत कार्य करने वालों को सही कार्य करने पर कर देते है विवश

भदोही । महात्मा गांधी की अंहिसात्मक शैली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिसे अब गांधीगिरी के नाम से जाना जाता है । गांधीगिरी का प्रदर्शन भारत की गई फिल्मों में देखने को मिला, कभी कभी लोग प्रदर्शन के दौरान भी शांति मार्च का प्रदर्शन करके गांधीगिरी करते है । लेकिन भारत में यदि पुलिस से गांधीगिरी की अपेक्षा की जाये तो यह अजीब लगता है, लेकिन यूपी के भदोही जिला के औराई के कोतवाल सुनिल दत्त दूबे अपनी गांधीगिरी अंदाज से गलत कार्य करने वालों को सही कार्य करने

पर विवश कर देते है और लोग आगे से ऐसी गलती न करने का स्वयं वादा करते है, सुनिल दत्त कभी बिना हेलमेट वालों को गुलाब देकर समझाते है तो कभी बिना सीट बेल्ट लगायें हुये लोगों से हाथ जोड़कर समझाते है । एक ताजा मामला मंगलवार को औराई चौराहा पर उस समय देखा गया जब जीटी रोड के एक लेन पर जाम की स्थिति बन गई तभी औराई कोतवाल ने अपने मातहतों को साथ सड़क पर जाम को हटावाते हुये कार चालकों से हाथ जोड़कर कहा कि ‘बड़ी मसक्कत के बाद श्रीमान जी जाम से मुक्ति मिली है। आपकी जल्दबाजी से पुनः जाम लग सकता है। गलती आप करते हैं जनता की गालियां हम खाते हैं।आपके सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए हम कृतसंकल्प है तथा बारिश के मौसम में दिन रात पूर्ण मनोयोग से लगे हैं फिर भी कही न कहीं त्रुटि होना स्वाभाविक है जिसके लिए हमे खेद है। कोतवाली औराई जनपद भदोही पुलिस आपको जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हर चौराहे पर खड़ी है।’
मालूम हो कि इस समय कांवरियों के लिये जीटी रोड का एक लेन आरक्षित किया गया है, जिसके वजह से वाहनों की रफ्तार में कमी और जाम की समस्या बढ गई है, दूसरी बात यह है कि जीटी रोड पर जगह जगह ओवर ब्रिज के लिये निर्माण कार्य भी चल रहा हैl जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *