Home / Flash / मुंगरा बादशाहपुर को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मुंगरा बादशाहपुर को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने 8 मार्च को अनिश्चतकालीन आमरण अनसन को लेकर गुरुवार को सुबह मुँगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करके 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि हमारी बिभिन्न मांगो को यदि 8 मार्च के पहले मान लिया जाता है तो मै धरना प्रदर्शन नही करुंगा यदि हमारी मांग नही मानी जाती है तो हम यात्रियों के साथ अनिश्चतकालीन आमरण अनशन पर बैठूंगा। अन्ना ने कहा कि जनता की मांग है कि मुंगरा बादशाहपुर को तहसील बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस ,अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए, सतहरिया रजवाहा को पीडब्ल्यूडी से पिच रोड बनवाया जाए । इटहरा- कोदहूं बाईपास के किसानों का मुआवजा चुनाव से पहले देना शुरू किया जाए । मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र वासियों और आंदोलनकारी का कहना है कि जब तक मुंगरा बादशाहपुर को तहसील नहीं बनाई जा रही है तब तक उप जिलाधिकारी मछली शहर सप्ताह में 2 दिन मुंगरा बादशाहपुर में आकर के बैठे और मुंगरा बादशाहपुर से जनता की समस्या हल करें ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *