
रात्रि के समय में गस्त नही हुई तो होगी कार्यवाही- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
—————————————-
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
जौनपुर। हिंदू रक्षा मंच के प्रमुख अतुल तिवारी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को मोमेंटो देकर शिष्टाचार मुलाकात किया। शिष्टाचार मुलाकात मे भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एस. एस. पाण्डेय, पत्रकार सर्वेश तिवारी, आनंद मिश्रा मौजूद थे। शिष्टाचार मुलाकात मे क्षेत्र मे हो रही चोरियों को लेकर चर्चाएं हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि क्षेत्र मे रात्रि के समय में गस्त जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र मे गस्त न होने की शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal