Home / Flash / छात्र अत्यधिक तनाव मैं ना रहे क्योंकि तनाव लेने से मानसिक याददाश्त कमजोर होती है- डा. शेखर आनंद पाण्डेय

छात्र अत्यधिक तनाव मैं ना रहे क्योंकि तनाव लेने से मानसिक याददाश्त कमजोर होती है- डा. शेखर आनंद पाण्डेय

बोर्ड एग्जाम नजदीक है उसके संदर्भ में आवश्यक तथ्य

——————————————-

ध्यान से समय दे कर पढे़ और छात्रों के हित के लिए अधिक से अधिक लोगों तक प्रसार करे। उक्त बाते स्पेक्ट्रम कोचिंग संस्थान मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर के डायरेक्टर डा. शेखर आनंद पाण्डेय ने कहा। उन्होंने कहा कि –
1.छात्र अत्यधिक तनाव मैं ना रहे क्योंकि तनाव लेने से मानसिक याददाश्त कमजोर होती है जो चीज याद रहती है वह भी भूल जाती हैं इसलिए बिना दबाव के मेहनत करें
2.यह सोच करके पढ़ना उचित नहीं है कि मैं एग्जाम में 99% 95% 90% वगैरा-वगैरा प्राप्त करूंगा बल्कि यह सोच करके पढ़ें कि मैं अपना सिलेबस पूरा तैयार करूंगा अपनी पूरी ईमानदारी से पढ़ लूंगा और एग्जाम में बेहतर लिख कर आऊंगा यदि ऐसा आप करते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में ही आएगा लेकिन पहले परिणाम ही सोच लेंगे तो आप दबाव में रहने लगेंगे और फिर समुचित परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा l
3.पूरे सिलेबस को पहले तीन पार्ट में बात करके पढ़ें पहले मोस्ट इंर्पोटेंट फिर वेरी इंपॉर्टेंट उसके बाद इंपॉर्टेंट क्वेश्चंस पर फोकस करिए।
जो ऐंस्वर् आप को याद हो जाए उसको बिना देखें लिखने की आदत डालें।
4.एक ही नोट्स या बुक को बार बार पढे कई बुक एक एक बार पढ़ने से कोई फायदा नही है क्युकि एक ही चीज को बार बार पढ़ने से वह याद हो जाता है
5.सादा एवम संयमित जीवन जियें पार्टी फंक्सन से बचेl ऐसा कोई कार्य ना करे जिससे बीमारी आप के नजदीक आये।
6.समय सारिणी बना कर पढे़ प्रत्येक विषय पर फोकस करे l कम से कम आठ से दस घंटे रेगुलर पढ़े
7.जिस विषय मे समस्या हो अपने माता पिता शिक्षक को बताये उनकी मदद ले।
कोई परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं होती
अपना अधिकतम कर के जाये परिणाम अच्छा मिलेगा यदि परिणाम अच्छा नहीं मिला तो इसका मतलब यह है कि आप ने अपना अधिकतम नहीं किया।

8. अभिभावक को अपने बच्चे के साथ परीक्षा शुरू होने से पहले कम से कम एक दिन परीक्षा केंद्र जरूर जाना चाहिए.
9.बच्चे को स्कूल आईडी कार्ड के साथ भेजें. आपका बच्चा परीक्षा केंद्र पर सुबह समय से पहुंचे. यह सुनिश्चित करने के लिए, आपके बच्चे को परीक्षा केंद्र के लिए दूरी, यातायात, शहर में वीआईपी दौरे, मौसम की स्थिति, आदि को ध्यान में रखते हुए अपना निवास स्थान छोड़ना होगा.
10.ध्यान दें कि आपका बच्चा परीक्षा के दिन पर्याप्त रूप से आराम करे और पूरे दिन पौष्टिक भोजन ले. ये भी चेक करें कि आपका बच्चा जो एडमिट कार्ड, स्कूल पहचान पत्र, पेन, पेंसिल, इरेज़र, स्केल, शार्पनर ले जा रहा है. इन सभी को एक पारदर्शी पाउच में ले जाना चाहिए जो सामग्री बाहर से दिखाई दे.

11.यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा मोबाइल, बटुआ, पर्स, परीक्षा केंद्र तो नहीं ले जा रहा है. अपने बच्चे को पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कहें, विशेष रूप से रोल नंबर उत्तर पुस्तिका लिखने की विधि के बारे में बताएं
12. अपने बच्चे के साथ परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों या अनैतिक प्रथाओं में लिप्त होने के परिणामों के बारे में बताएं और उन्हें ऐसा न करने का संकल्प दिलाएं.
13. अभिभावक बच्चों को समय दे और उन्हें मनोबल दे क्योंकि बच्चों की सबसे बड़ी ताकत अभिभावक होते हैं
14.परीक्षा की 1 दिन पहले अत्यधिक भोजन या गरिष्ठ भोजन ना ले एवं अत्यधिक पानी भी न ले अन्यथा यह सब अगले दिन एग्जाम के समय टाइम किलर साबित हो सकते हैं।
15.अधिकतम प्रयास करें की परीक्षा केंद्र पर बच्चों को छोड़ने अभिभावक जाएं क्योंकि मित्रों के साथ जाने पर फालतू का डिस्कशन होता है जिससे पढ़ा हुआ ज्ञान भूल सकता है।
16. पेपर और कॉपी पानी के पश्चात निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नाम रोल नंबर दिनांक सेंटर सब्जेक्ट वगैरा-वगैरा को खूब समय देकर अच्छे से भरे क्योंकि यदि रोल नंबर गलत हो गया तो चाहे जितना अच्छा पेपर हल करके आएंगे उसका कोई अर्थ नहीं होगा।
13. समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें ताकि कोई प्रश्न आपका छूटने ना पाए।
14. सभी प्रश्नों को अवश्य पहुंचे क्योंकि यदि आप मान लीजिए 80 नंबर के पेपर में से 60 नंबर का ही प्रश्न हल कर पाए और 20 नंबर छूट गया तो आप कभी भी 60 नंबर से ऊपर नहीं पा सकते परंतु यदि जो 20 नंबर का छूट गया है वह भले ही आपको आता हो या ना आता हो परंतु आपने उन सभी प्रश्नों के उत्तर में कुछ ना कुछ लिख दिया है तो अब आप की कॉपी 80 नंबर में चेक होगी तो यह संभावना है कि आप 60 नंबर से अधिक पा सकते हैं इसलिए एक भी प्रश्न छूटना नहीं चाहिए प्रत्येक प्रश्न में कुछ न कुछ अवश्य लिखें।
15. प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और जो पूछा गया है वही लिखें अनावश्यक चीजों को लिखने से बचें।
16 बायो में चित्र एवं केमिस्ट्री में रिएक्शन समीकरण अवश्य लिखें यदि उस टॉपिक पर कोई चित्र या रिएक्शन relate होता हो।
17. मैथ एवं फिजिक्स के न्यूमेरिकल पर विशेष ध्यान दें और कैलकुलेशन बहुत हड़बड़ी में ना करें और उत्तर प्राप्त करने के पश्चात उसे एक अलग ब्लॉक में मेंशन करें।
वैसे बताने को तो बहुत सी चीजें हैं परंतु उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रख कर के एग्जाम में बेहतर किया जा सकता है और अंत में यही कहूंगा की कोई भी विद्यार्थी अत्यधिक प्रेशर ना ले क्योंकि कोई भी परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं होती सारी जिंदगी परीक्षाओं का दौर होता है एक परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा होती रहती है परंतु थोड़ा बहुत टेंशन लेना भी आवश्यक है आगे बढ़ने के लिए इसलिए।
Think better, Do better, Be better
Director – Dr. Shekhar A. Pandey
SPECTRUM Institute
Mungra Badshahpur Jaunpur

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *