

सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज अपने पैतृक विधानसभा मुँगराबादशाहपुर के मादरडीह अपने आवास पर जनता दर्शन मे दूर दराज से आऐ हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया। जनसुनवाई में तत्काल फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराने पर फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। लोगों ने सांसद बी.पी. सरोज की सराहना कर रहे थे। आपको बता दें कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज द्वारा जनता दर्शन में मछलीशहर ही नही बल्कि कई जनपदों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। सांसद बी.पी. सरोज बिना भेदभाव किए एक समान सभी की समस्याओं को बारी – बारी से सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उसको दूर कराते हैं। सांसद बी.पी. सरोज सुबह से ही जनता दर्शन में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुनकर दूर कराते हैं।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal