




धार्मिक, सांस्कृतिक,देशभक्ति चौकियों के प्रदर्शन को देख लोग हुए मनमुग्ध
—————————————–
निर्धारित समय सारणी से सभी चौकिया हुई लेट –
—————————————-
मेले में सीमित पुलिस बल में भी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी –
——————————————
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट-
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में पूर्वांचल का दो दिवसीय ऐतिहासिक भारत मिलाप मेला का प्रथम दिन 29 अक्टूबर को शांतिपूर्ण व्यवस्था में संपन्न हुआ, मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा फीता काटकर श्री हनुमान दल सहित राम दल,शंकर दल,लवकुश दल, के साथ कई दलों तथा चौकियों का फीता काटकर शुभारंभ किया, और उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल, मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि उमर वैश्य, तथा भोलानाथ मिश्र उपस्थित रहे, श्री हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी के अध्यक्ष राजीव केसरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।
मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए मेरा महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने एसडीएम मछली शहर राजेश चौरसिया और क्षेत्राधिकारी मछली शहर अतर सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के साथ पूरे मेले का चक्रमण करते रहे, साथ में मीडिया टीम, तथा अपराध निरोधक कमेटी की टीम जिसमें पत्रकार वीरेंद्र कुमार, के पी यादव, टीम के साथ लगे रहे । मेले में इस बार किसी प्रकार की कोई छिनैती या चोरी की घटना सामने नहीं आई। ऐतिहासिक मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक,और देशभक्ति चौकियों के प्रदर्शन से लोग मनमुग्ध और भाव विभोर हुए, सभी दलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी ने प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उम्मीद हैकि मेले का दूसरा दिन 30 अक्टूबर जिसमें रोशनी का प्रदर्शन होता है, उसमें भी प्रशासन का इसी तरह पूर्ण सहयोग रहेगा,जिससे मेला सकुशल संपन्न हो सके।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal