

सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी पी सरोज के नये केन्द्रीय जनसम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल काशी प्रांत ने किया। उद्घाटन के इस मौके पर लोगों का जनसैलाब देखने को मिला। क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल काशी प्रांत ने कहा कि आज इस कार्यालय के उद्घाटन से लोकसभा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और आभ जनता को बहुत सहूलियत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वैसे सांसद बी.पी. सरोज निरंतर अपने आवास पर प्रतिदिन जनता दरबार लगाते हैं लेकिन जिला मुख्यालय पर कार्यालय खुलने से जफराबाद, केराकत और पिंडरा के लोगो को ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल का कार्यकर्ताओं ने नाथूपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया तथा कार्यालय पर सांसद ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन के इस अवसर पर मड़ियाहूं बिधायक डा आर के पटेल, पूर्व बिधायक जफराबाद डा हरेन्दर सिंह, पूर्व बिधायक मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय शंकर दूबे (अज्जू ), डाक्टर अजय सिंह, राज कृष्ण शर्मा, जेपी दूबे जिला महामंत्री वाराणसी, युवा समाजसेवी विशाल सिंह, भैयाराम पटेल, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू राम बचन सरोज, रविशंकर सिंह, अरबिंद सिंह, अर्चना शुक्ला,अनुपमा राय शुक्ला, रीशू सिंह ,डा आर बी चौहान,आशा मौर्या,संजय सिंह, आमोद सिंह प्रमोद सरोज सहित लोकसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण एवं प्रमुख कार्यकर्ता के साथ -साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal




