Home / Flash / अपर मुख्य सचिव कृषि निर्देशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद जौनपुर में बिक्री उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कीगई छापेमारी, कुल 47उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी 27नमूने किए गए ग्रहित 7को दी गई चेतावनी 3प्रतिष्ठानों का लाइसेंस किया गया निलंबित

अपर मुख्य सचिव कृषि निर्देशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद जौनपुर में बिक्री उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कीगई छापेमारी, कुल 47उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी 27नमूने किए गए ग्रहित 7को दी गई चेतावनी 3प्रतिष्ठानों का लाइसेंस किया गया निलंबित

डा.दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट:__

जौनपुर। रवि अभियान के प्रारम्भ में जनपद के सभी कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक उपलब्ध कराने की दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी जौनपुर श्री अनुज कुमार झा द्वारा राजस्व विभाग एव कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर के जनपद के समस्त बिक्री उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे मारी की कार्यवाही कराई गई। तहसील सदर एव शाहगंज मे जिला कृषि अधिकारी श्री के ०के० सिंह,तहसील मडियाहूं मे जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार ,तहसील बदलापुर में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह ,तहसील मछली शहर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री अमित कुमार एव तहसील केराकत में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति पाहुजा के नेतृत्व में छापे की कार्यवाही की गई।छापेमारी के दौरान मौके पर स्टॉक एव बिक्री रजिस्टर स्टॉक एव रेट बोर्ड विभाग द्वारा जारी लाइसेंस आपूर्तिकर्ता फार्मों के बिक्री अधिकार पत्र इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया।साथ ही साथ मौके पर उपलब्ध सभी प्रकार के उर्वरकों के सम्भार का सत्यापन पी० ओ० एस ० मशीन में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर किया गया उर्वरक की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध स्टॉक से नमूना ग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया।
छापेमारी अभियान के दौरान जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान में ०अनिल फर्टिलाइजर पचहतिया , राजू खाद भण्डार पचहतियां , एव शाहू खाद भण्डार शकरमंडी का स्टॉक बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने एव पी०ओ ०एस ०स्टॉक और भौतिक स्टॉक मे अन्तर पाए जाने के कारण उर्वरक लाइसेंस निलम्बित करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा विशाल एण्ड कम्पनी के प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड पर उर्वरकों का मूल्य अंकित न होने के कारण चेतावनी जारी किया गया।
छापा अभियान के दौरान कुल 47उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।27नमूने ग्रहित किए 07चेतावनी जारी किया गया एव 03प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित किया गया।
रवि अभियान के तहत वर्तमान समय में कृषकों में वितरण हेतु यूरिया 20437.48मे 0टन, डी0ए0पी, 09375.71मे टन , एन 0पी0के 04794.13मे 0टन ,एव एम 0ओ0पी0 1027.17मे 0टन ,उपलब्ध है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *