


सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जय माँ चौरा देवी दुर्गा पूजा समिति डिहई का पूरा, मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर में बुधवार को राम वनवास के दिन लोगों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड वायुसेना एंव आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर सदर से सांसद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रभात पाण्डेय ने कहा कि रामलीला देखने से समाज मे एक नई जागरूकता पैदा होती है। उन्होंने कहा कि आपलोग जब भी रामलीला देखने के लिए आऐ तो ध्यान से देखें और समझें कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम के ऊपर इतनी कठिनाइयां आई लेकिन भगवान श्रीराम चंद्र जी सत्य के मार्ग पर चलते रहें।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal