
सुधीर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के सुल्तानपुर (तखागंज) से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार को दर्जनों काँवरियों का जत्था श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि तखागंज कांवरिया संघ के नेतृत्व में हम लोग विगत कई वर्षों से पवित्र श्रावण में अखिल विश्व के कल्याण हेतु में बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करते है।
हम लोग सुल्तानगंज से जल भरकर 108 किमी पदयात्रा कर देवघर पहुचेंगे, जहाँ बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
बाबा धाम जा रहे जत्थे में बृजमोहन गुप्ता, राजनाथ निगम, शनि निगम, सत्यम गुप्ता, लाला गुप्ता, रमेश गुप्ता, संतोष शर्मा ( लप्सू), ऋतिक गुप्ता, आयुष, राम लखन, नरेन्द्र यादव, छोटेलाल गुप्ता, भोला गुप्ता, छोटू, गिरिजेश निगम आदि रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal