Home / Flash / अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र व भविष्य के लिये दी शुभकामनाएं

अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र व भविष्य के लिये दी शुभकामनाएं

स्टेट हेड कुणाल शर्मा की रिपोर्ट

टिहरी। पुलिस विभाग में आरक्षी के पदों पर सफल हुए 55 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । इस दौरान उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों एवं वाहनियों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं सफल अभ्यर्थी वर्चुअल माध्यम से सम्मलित रहे।

इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में आरक्षी पद पर सफल 45 अभ्यर्थियों को SSP महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय नई टिहरी में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । इस दौरान SSP महोदय द्वारा सफल अभ्यर्थियों का पुलिस विभाग में स्वागत करते हुए बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम 10 दिवस का सामान्य प्रशिक्षण GTC कोर्स कराया जायेगा, जिसमें जवानों को 09 माह के प्रशिक्षण हेतु तैयार किया जायेगा। 09 माह के प्रशिक्षण के दौरान सभी को शारिरिक एवं कानूनी ज्ञान के साथ-साथ साइबर अपराधों के सम्बन्ध में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा अतः सभी को पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण करने हेतु कहा गया।

अंत मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गयी । इस दौरान विजेन्द्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक महोदय क्षेत्राधिकारी टिहरी अस्मिता ममगांई RI सहित पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *