Home / Flash / महंगाई व बेरोजगारी छोड़ जनता को गुमराह कर रहीं भाजपा -राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री

महंगाई व बेरोजगारी छोड़ जनता को गुमराह कर रहीं भाजपा -राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया को चुनाव जिताने के लिए की अपील-
——————————————-
सब की नजर संवाददाता
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। महंगाई व बेरोजगारी पर ध्यान छोड़ केंद्र व प्रदेश व केन्द्र सरकार जनता को गुमराह करने में जुटी है। बड़े-बड़े खोखले दावों व प्रचार से जनता का भला होने वाला नहीं है। उक्त बातें गजराजगंज मोहल्ले में स्थित सपा चुनावी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहीं। कहां कि अखिलेश यादव सरकार में प्रदेश में रिकार्ड विकास कराया है। इसमें सभी वर्ग और जातियों के लिए बिना भेदभाव के योजनाएं संचालित की गई थी।विकास की बदौलत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया में चुनाव जीतने जा रहे हैं।मोदी-योगी सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अराजकता से पूरी तरह से त्रस्त है। डबल इंजन की सरकार देश के विकास का दावा कर रही है पर असलियत इससे अलग है। कहा कि सपा की सरकार में कन्या विद्याधन, लैपटाप योजना, डायल 100 योजना, एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। भय, भूख, भ्रष्टाचार से परेशान जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।पिछड़ा वर्ग के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी सबसे आगे रही है। कहा कि फर्जी इनकाउंटर व बुलडोजर नीति के माध्यम से भाजपा विपक्ष को दबाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर, शैलेंद्र साहू, रामबली यादव, अनिल विश्वकर्मा, चंद्रेश, राममूर्ति सरोज, रामलाल पाल, विनोद विश्वकर्मा, शिवकुमार, प्रवीण सरोज, राहुल यादव, आशीष जोखू लाल ,धीरज यादव, नवरत्न कुमार व वीरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *