Home / Flash / बेलगाम नौकरशाहों के विरोध में जौनपुर के 20 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंण्डल पहुँचा कानपुर

बेलगाम नौकरशाहों के विरोध में जौनपुर के 20 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंण्डल पहुँचा कानपुर

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

जौनपुर। जिला जज कानपुर के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा है। 28 दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर वकीलों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है जिसमे पूरे प्रदेश से 54 जिलों के बार एशोसिएशन ने समर्थन करते हुए हुंकार भरी है। आंदोलन को समर्थन देते हुए आज जौनपुर दीवानी न्यायालय बार एशोसिएशन के 20 अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर पहुँचे वहाँ पहुचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर मिश्र, श्री तेजबहादुर सिंह, व वर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ उपाध्याय पूर्व मंत्री श्री सुबास चन्द्र यादव व श्री अवधेश कुमार सिंह व श्री समरबहादुर यादव , वर्तमान मंत्री श्री अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रभारी मंत्री श्री अरविंद कुमार तिवारी, सदस्य कार्यकारिणी गण श्री अरविंद सिंह व श्री संदीप कुमार यादव, व श्री विनय कुमार सिंह, पूर्व संयुक्त मंत्री श्री ओमप्रकाश पाल, श्री संदीप कुमार प्रजापति, पूर्व ऑडिटर श्री अजय कुमार श्रीवास्तव व सुरेंद्र कुमार प्रजापति, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री देवीप्रसाद सिंह, व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शरदेन्दु चतुर्वेदी श्री ध्यानचंद ओझा, उपमंत्री श्री विनय कुमार उपाध्याय
जौनपुर बार का प्रतिनिधित्व बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री तेजबहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जजों को न्यायालय में घुसने ही न दिया जाए। जौनपुर की बात बताते हुए कहा कि पुर्व में हमारे यहाँ जिला जज रहे तनवीर अहमद सिद्दीकी जो न्यायालय में दबंगई करना चाहते थे लेकिन हमने उनको हटा के ही दम लिया। कोर्ट में घुसने नही दिया गया। अंत मे उनका स्थानांतरण हुआ। कानपुर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए तेजबहादुर सिंह ने कहा कि इसी तरह सभी अधिवक्ताओं को डटकर आंदोलन को धार देने की जरूरत है। पीछे हटने की कोई आवश्यकता नही है। अब तो आर पार की लड़ाई होगी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *