
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पवारा के कुशल मार्गदर्शन मे दिनांक 14.02.2023 को उ0नि0 नागेश्वर शुक्ला मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सजईकला खुर्द मे हरे नीम का पेड़ काटते हुए दो नफर अभियुक्त 1. राजू मंसूरी पुत्र अख्तर अली नि0 गरियांव बुढसांपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर व 2. इस्तियाक अली पुत्र मुन्ना अली नि0 गरियांव बुढंसापुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को समय करीब 08.00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 12 अदद हरे नीम की लकड़ी का बोटा तथा एक अदद लकड़ी काटने की इलेक्ट्रानिंक मशीन की बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 023/2023 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त-
1. राजू मंसूरी पुत्र अख्तर अली नि0 गरियांव बुढसांपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष
2. इस्तियाक अली पुत्र मुन्ना अली नि0 गरियांव बुढंसापुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष
बरामदगी –
1. 12 अदद हरे नीम की लकड़ी का बोटा
2. एक अदद लकड़ी काटने की इलेक्ट्रानिंक मशीन
अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 023/2023 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम थाना पवारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 नागेश्वर शुक्ला थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
3. हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
4. का0 आशीष यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal