Home / Flash / जिला मंत्री राज पटेल के नेतृत्व में जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

जिला मंत्री राज पटेल के नेतृत्व में जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज मठियां भीखपुर में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जनपद जौनपुर के जिला मंत्री व प्रबंधक मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज राज पटेल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी का जन्म दिवस केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राज पटेल ने कहा कि माननीय मंत्री जी जब उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाया तो पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, व्यवसाइयों के हित के लिए कार्य करती चली आ रही है। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है। राज पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी के जन्म दिन पर बधाई दिया। जन्मदिन के इस मौके पर
विनय राय साहब कुलदीप सिंह विराट पटेल सूरज पटेल साहिल पटेल शिवम राहुल गिरी राजेश सरोज विनय टंडन सच्चे लाल अंशु पटेल वंश पटेल सोना दिलीप मौर्य मोहित पटेल रामसेवक यादव देवी प्रसाद गौतम राकेश सरोज आशीष पटेल धीरज दुबे उपेंद्र प्रताप सिंह लाल बहादुर पाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *