
बुजुर्ग वृजभूषण तिवारी ने कहा कि पुलिस ने दो बजे रात्रि मे मेरे घर से मारते हुए थाना ले गई, मेरी आंख में आई गंभीर चोट, सरकार लगाया
न्याय की गुहार
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के हैदरेपुर निवासी वृजभूषण तिवारी( भूखन तिवारी ) ने सरायममरेज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ महीने पहले मेरी लड़ाई मुँगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र मे किसी से हुई थी उस समय मुँगराबादशाहपुर थाने के पुलिस राजेश ने मुझे धमकी दिया था कुछ महीने बाद राजेश पुलिस का ट्रांसफर सरायममरेज थाना क्षेत्र में हुआ और उन्होंने साजिश के तहत मुझे फसाया। वृजभूषण तिवारी ने कहा कि मेरा बेटा हाईकोर्ट से स्टे भी लाकर 19 अक्टूबर को राजेश पुलिस वाले को दे दिया उसके बावजूद भी 26 अक्टूबर की रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास सरायममरेज थाना की पुलिस भारी संख्या में पहुंचकर मुझे मारते हुए थाना ले जाने लगी तभी मेरी पत्नी ने बीचबचाव किया कि मेरे पति को मत मारो तो मेरी पत्नी को भी पुलिस ने मारा और मेरी पत्नी गिर गई। वृजभूषण तिवारी ने सरायममरेज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे थाने में लेजाकर बेल्ट वगैरह से इतना मारा गया कि मेरी बांई तरफ की आंख में गंभीर चोटे आ गई है। उन्होंने कहा कि सरायममरेज पुलिस को साढ़ेतेरह हजार रुपया दिया तब दूसरे दिन तीन बजे मुझे छोड़ा गया। पीड़ित वृजभूषण तिवारी जब अपनी फरियाद लेकर मुँगराबादशाहपुर थाना पुलिस के पास गए तो मुँगराबादशाहपुर की पुलिस ने भी हीला हवाली किया और दो दिन तक दौड़ाया जिसके कारण मेरा मेडिकल भी नही हो सका। पीड़ित तिवारी ने कहा कि मुँगराबादशाहपुर की पुलिस ने बाद में कहा कि डीएम और एसपी के पास जाओ। वृजभूषण तिवारी ने कहा कि मेरा थाना मुँगराबादशाहपुर पड़ता है उसके बावजूद भी बिना कोई सूचना के रात्रि में सरायममरेज की पुलिस मारते हुए थाना ले गई जो निंदनीय है। हैदरेपुर के ग्रामप्रधान सहित तमाम लोगों ने गैर थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा अचानक रात्रि में घर में घुसकर एक बुजुर्ग को मारते हुए ले जाना और थाने में भी मारना सभी ने कहा कि यह बड़ा ही निंदनीय कार्य पुलिस ने किया है। पीड़ित और उनकी पत्नी व पीड़ित के बेटे और ग्राम प्रधान से लेकर उपस्थित ग्रामीणों ने सरायममरेज पुलिस द्वारा बुजुर्ग को मारने पीटने की घोर निंदा किया। वृजभूषण तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगाया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal