

चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने उपजिलाधिकारी को विसर्जन घाट की तैयारी में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर जगत जननी मां दुर्गा जी की मूर्तियां स्थापित होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गांव उकनी में घाट स्थल की व्यवस्था व प्रयागराज जौनपुर तथा कटरा मोहल्ला जर्जर रोड का एवं सीनेमा गली जलभराव को लेकर उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अतर सिंह तथा थाना प्रभारी रमेश यादव ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेयरमैन शिव गोविंद साहू को जर्जर कटरा मोहल्ला रोड को पैचिंग कराने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों ने बताया कि नगर सहित गांव की सैकड़ो प्रतिमा का विसर्जन विजयदशमी के दिन उक्त घाट में होता है। वही घाट निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान तथा चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने उपजिलाधिकारी को विसर्जन घाट की तैयारी में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने प्रधान व चेयरमैन को विसर्जन घाट में पानी भरवाने , घाट की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ साफ सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान गोताखोर व प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य कर्मी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal