Home / Flash / राम मन्दिर निर्माण में सवा 1 करोड़ रूपये समर्पण निधि देने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह सम्मानित

राम मन्दिर निर्माण में सवा 1 करोड़ रूपये समर्पण निधि देने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह सम्मानित

विहिप केन्द्रीय समिति से चयनित समाजसेवी ज्ञान प्रकाश को आरएसएस ने किया सम्मानित

————————————————-

भगवान की इस प्रसाद को प्राप्त करते हुये मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूंः ज्ञान प्रकाश सिंह

————————————————–

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण में समर्पण निधि के रूप में पूरे देश में जो रामभक्त 1 करोड़ से अधिक समर्पण निधि का योगदान दिये हैं, ऐसे भक्त को विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय समिति ने चयन किया है। उसमें जौनपुर से भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का नाम भी शामिल है। श्री सिंह ने समर्पण निधि के रूप में 1 करोड़ 21 लाख 11 हजार 111 रूपया दिया है। विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय समिति ने अपने उन सभी समर्पणकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में ज्ञान प्रकाश सिंह को आरएसएस के काशी प्रान्त के प्रचारक रमेश जी, प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल, जिला संचालक डा. सुभाष सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश जी, प्रान्त उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, प्रान्त कोषाध्यक्ष रविन्द्र मोहन गोयल, जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दुबे ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
इस मौके पर समाजसेवी श्री सिंह ने कहा कि यह मेरा सम्मान नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर का सम्मान है। राम मंदिर का प्रतिरूप मिलना मेरे लिये प्रसाद है। भगवान की इस प्रसाद को प्राप्त करते हुये मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अपनी उम्र के अंतिम समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद सहित उन तमाम संगठन के प्रति कृतज्ञ रहूंगा जिन्होंने मुझे भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में समर्पण के योग्य समझा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जौनपुर के माटी से मेरा लगाव है। जौनपुर के सर्वांगीण विकास के लिये हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा।
इसी क्रम में काशी प्रान्त के कोषाध्यक्ष रविन्द्र मोहन गोयल ने बताया कि काशी प्रान्त में राम मंदिर समर्पण निधि अभियान में 50 करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य रखा था लेकिन काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं सहित लोगों के उत्साह और सहयोग से यह राशि 75 करोड़ तक पहुंच गयी। उन्होंने इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं सहित सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में भाग लें। पूरे देश से लगभग 35 सौ करोड़ समर्पण निधि के रूप में एकत्रित हुई है जिससे राम मंदिर निर्माण को भव्य रूप से कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद सहित संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण साक्षी रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *