Home / Flash / क्षेत्राधिकारी ने भरत मिलाप को लेकर की बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

क्षेत्राधिकारी ने भरत मिलाप को लेकर की बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

कई एसओ, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस करेंगी मेले की निगरानी, सभासद ने सभी दलों चार व चौकियों पर एक कांस्टेबल की मांग

—————————————————–

बैठक में नगर की साफ-सफाई व जनरेटर द्वारा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया गया सुझाव

——————————————————-

भरत मिलाप पर सील होंगी क्षेत्र की सीमाएं, होगा रूट डायवर्जन

——————————————————

विक्की गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप 21 व 22 को सकुशल संपन्न हुआ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने दलों व चौकीयों के अन्यक्षों समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें मेले पर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें मुख्य मार्ग पर जो विद्युत तारे लटक रही थी उन्हें ऊपर करने तथा मेले पर शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति देने का एसडीओ राहुल कुमार दिशा निर्देशित किया। उन्होंने थाना प्रभारी सदानंद राय को कहा कि टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ताकि मेले में आए हुए सभी लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि 21 व 22 के मेले पर कई थाने के एसओ पीएससी ट्राफिक पुलिस मेले की निगरानी करेंगी। और मेले की रात भरत मिलाप पर मुंगरा बादशाहपुर मेला क्षेत्र सीमाएं सील होंगी ,कई रूटों को डायवर्जन किया जाएगा। जिसमें मेले के 2 दिन पहले 19 अक्टूबर से ही भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। जिसमें छोटी गाड़ियों को मुंगरा बादशाहपुर व गजराजगंज तिराहे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। जो 21 अक्टूबर को मेले के दिन दोपहर 1:00 बजे के बाद पूरी तरीके से सील कर दिया जाएगा। जिसमें लोगों को कोई तकलीफ ना हो। इसके लिए प्रशासन ने बरना, प्रतापपुर, मछली शहर, जंघई इटहरा हाईवे, सतहरिया, नईबाजार व गोविंदासपुर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। भरत मिलाप की रात मेले की ओर आने वाले वाहनों को दूर ही रोकने का प्रयास होगा। बैठक में सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने बताया कि नगर की पटरी व रोड पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। और हर दलों पर 4 तथा सभी चौकियों पर एक कांस्टेबल की तैनात हो। मेले में शरारती किस्म के लोगों को चिन्हित किया जाए। साथ ही साथ उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि मेले पर शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू ढंग से दी जाए। दलों के द्वारा दर्शनार्थ झांकी निकालने पर भारी वाहन नगर में प्रतिबंधित रहे। तथा पालिका प्रशासन से दो दिवसीय भरत मिलाप पर नगर पालिका जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइट की सप्लाई पूरी रात दी जाए और साफ -सफाई, चूने की व्यवस्था 5:00 बजे तक सुनिश्चित कर देने मांग की। थाना प्रभारी सदानंद राय ने कहां कि मेले को सकुशल संपन्न कराने में पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्था रहेगी किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । आगे कहा कि भरत मिलाप पर नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विहिप जिला मंत्री नेता विशंभर दुबे व नगर अध्यक्ष जगदंबा जायसवाल ने अश्लील देवी देवताओं की नृत्य पर रोक लगाने को चौकी के देशों से अपील की । ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) ने उपस्थित अधिकारियों को मेले की रूप रेखा चौकी निकलने का क्रम सहित रूट डायवर्जन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीओ राहुल कुमार, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदानंद राय, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), राजीव केसरी, नगर इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा, पशुपतिनाथ “मुन्ना” बृज किशोर, विनय केसरी, मनोज गुप्ता, विशंभर दुबे, राजू दुबे, विनोद चौरसिया, दुर्गेश दुबे, , नंदू जायसवाल व नीरज तिवारी सहित सभी दलों व चौकियों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *