Home / Flash / कटरा में क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग एक हप्ते के अंदर लगाने का निर्देश चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने दिया

कटरा में क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग एक हप्ते के अंदर लगाने का निर्देश चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने दिया

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर क्षेत्र के कटरा मुहल्ले में कई महीनों से पुलिया पर साइडों में लगी सीमेंट ईट से बनी रेलिंग के टूट जाने से वाहन चालकों की दुश्वारियां बढ़ गई थी। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते पुलिया की काली सड़क कट कर नहर में गिर गई। जगह कम होने की वजह से एक साथ दो वाहन का निकलना मुश्किल है ऐसे में वाहन चालकों की जल्दबाजी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। दिनभर छोटे-बड़े व स्कूली वाहनों की आवाजाही रहती है जिसमें सवारी गाड़ियां भी शामिल है जिसको लेकर वार्ड के सभासद आलोक कुमार गुप्ता सहित मोहल्ला वासियों ने उक्त पुलिया की समस्या चेयरमैन शिव गोविंद साहू को दी। उन्होंने मौके पर सभासदों के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहुंचकर एक सप्ताह के भीतर रेलिंग दोनों तरफ लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नवरात्र व आगामी दशहरा के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए इसको प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर लगवा दिया जाएगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *