Home / Flash / तहसीमुल हक (बन्ने) बने मुंगरा बादशाहपुर अंजुमन के सदर, समर्थकों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, मुबारकबाद का लगा ताता

तहसीमुल हक (बन्ने) बने मुंगरा बादशाहपुर अंजुमन के सदर, समर्थकों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, मुबारकबाद का लगा ताता

विक्की गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । स्थानीय अंजुमन रिफाउल मुस्लिमीन के सदर पद के चुनाव मे तहसीनुल हक (बन्ने) ने कामयाबी हासिल की उन्होने यह चुनाव 138 मतों से जीता। जीत की घोषणा होते ही बन्ने समर्थको में खुशी की लहर छा गई। बन्ने समर्थको ने बन्ने का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भी किया।
बताते हैं कि बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो कर शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 2552 मत में से 2115 वैध मत पड़े। जिसमे तहसीमुल हक बन्ने को 951 मत पाकर विजयी रहे। विजय की घोषणा होते ही जहा बन्ने समर्थको में खुशी का माहौल हो गया वही उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मो 0 ज़फ़र मंसूरी को 813 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमे चार प्रत्याशी आजम राईन को 320 मत ,सल्ले अला को 19 मत, ज़फ़र मंसूरी को 813 मत एवं तहसीमुल हक बन्ने को 951 मत प्राप्त हुए। जिसमे 12 मत अवैध पाए गये । तीन चक्र में हुई मतगणना में तहसीमुल हक सभी राउंड के मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जफर से आगे चल रहे थे। देर शाम करीब साढ़े 6:30 बजे चुनाव अधिकारी साबिर छिवलहा ने मतगणना के बाद तहसीमुल हक बन्ने के जीत की घोषणा करने बाद प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। इस चुनाव को सम्पन्न कराने में अंजुमन के पूर्व सदर मो 0 रियाज अहमद , इज़हार लारी , कफील अहमद, इमामुद्दीन ,मुन्ना ,सहित दर्जनों लोग लगे रहे । इस दौरान सुबह से ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल मय फ़ोर्स बड़े ही मुस्तैदी से लगे रहे । सुरक्षा ब्यवस्था की दृष्टि से पी ए सी के जवान भी ड्यूटी पर डेट रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *