सब की नजर संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ रंजना सिंह ने पूर्व विधायक स्व. विनोद कुमार सिंह के पुत्र व नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) को पुष्पों की माला बैठकर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान जीत की बधाई देते हुए लोगों को कहा कि इस जीत का श्रेय केंद्र व प्रदेश सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से योजनाएं हर तबके तक बिना भेदभाव के पहुंची उसी का जीवंत उदाहरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के यह परिणाम है। और आगे कहा कि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में संगठन ने जनहितकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया उसी की वजह से जनता का रुझान पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में रहा है। इस अवसर पर राजीव केसरी, शिव प्रसाद गुप्ता (बबलू) ,राजन सिंह ,उमेश सिंह, देवेंद्र सिंह ,रिंकू सिंह, राजेश गुप्ता ,गौरव श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान व अभिषेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
