Home / Flash / जरूरतमंदो मे खाद्य सामग्री का वितरण समाजसेवी व आम आदमी पार्टी के युवा नेता शिव बाबू पाठक ने किया

जरूरतमंदो मे खाद्य सामग्री का वितरण समाजसेवी व आम आदमी पार्टी के युवा नेता शिव बाबू पाठक ने किया

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली । समाजसेवी तथा आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद शिव बाबू पाठक ने करावल नगर इलाके में खाद्य सामग्री का वितरण जरूरत मंदो को किया। शिव बाबू पाठक जब खाद्य सामग्री जरूरत मंदो को बाटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो लोगों के चेहरों पर काफी खुशी छा गई, लाभार्थियों ने कहा- हमें ऐसे ही समाजसेवक की जरूरत है जो समाज के हित में हर वक्त खड़ा दिखे।ज्ञात हो कि सुबह 9:00 बजे से ही शहीद भगत सिंह कालोनी में जुटे लगभग अस्सी नब्बे लोगों को आटा, दाल ,चावल, मसाले, सरसों का तेल ,नमक ,चीनी आदि के पैकेट शिव बाबू पाठक ने वितरित किया। इस अवसर पर भावना बिष्ट शिखा त्रिवेदी, सीमा भारद्वाज, रामगोपाल यादव, सत्यदेव तिवारी, वासूदेव मिश्रा, सतीश शर्मा, पूनम, अरुण पांडे, सतीश दीक्षित आदि के बीच समाज में एक अलग पहचान बना चुके शिव बाबू पाठक ने कहा – कोई राजनीति नहीं, हमारा मकसद है कि हमारे आस पास कोई भी भूखा न रहने पाए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *