राजगढ़। कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय में कोरोना पीड़ित उपचारत मरीजो एवं अन्य आमजन को 250 एन.आर.बी.एम.मास्क वितरित किये।
अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना के उपचार एवं निदान हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।
एन.आर.बी.एम. से ऑक्सीजन की गुणवत्ता एवं मात्रा में होगी वृद्धि । नॉन रिब्रीथिंग मास्क (एनआरबीएम) से ऑक्सीजन सहेजने में मदद मिलेगी। अपर कलेक्टर श्री नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय में 250 एन.आर.बी.एम.मास्क वितरित किये गए है। आवश्यकता के अनुसार और भी मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त मास्क से मरीजो को अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होगी और ऑक्सीजन में बढ़ोतरी के साथ शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। इस प्रकार ऑक्सीजन की क्वालिटी एवं कॉन्टिटी दोनो में भी वृद्धि होगी। एन.आर.बी.एम.
मास्क कोरोना में लाभदायक है।
*प्रशासनिक कोविड केबिन बनाया*
साथ ही श्री नागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता हेतु प्रशासनिक केबिन भी बनाया गया है। जिसमें प्रशानिक और चिकित्सक मरीजो को चिकित्सालय सुविधा मुहैया कराने में सहयोग देते है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal