Home / Flash / आने वाले समय मे मध्यप्रदेश आक्सीजन के मामले में भी होगा आत्म निर्भर – मुख्यमंत्री शिवराज

आने वाले समय मे मध्यप्रदेश आक्सीजन के मामले में भी होगा आत्म निर्भर – मुख्यमंत्री शिवराज

केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन मिलकर निरंतर कर रहे हैं कार्य
संकट के समय में सौग़ात साबित होगा यह अस्पताल – पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रधान’
प्रदेश का पहला अस्थाई 1000 बेडेड अस्पताल, जहाँ बेड तक डायरेक्ट ऑक्सीजन सप्लाई की होगी सुविधा

———————————————————

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को साग़र जिले के बीना में बीओआरएल के निकट नवनिर्मित अस्थाई 1000 बिस्तर के अस्थायी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के निर्माण संबंधी बैठक भी ली।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह प्रदेश का पहला ऑक्सीजन सप्लाई आधारित अस्थाई अस्पताल है, जहाँ पलंग तक डायरेक्ट ऑक्सीजन पाईप लाईन रहेगी। यह अस्पताल सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश ऑक्सीजन की उपलब्धता के मामले में भी आत्म-निर्भर बनकर उभरे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें कोरोना से हर मुक़ाबले के लिए तैयार रहना होगा। इस सिलसिले में बड़े ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना प्रदेश में की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में गेल, आयनॉक्स जैसी संस्थाओं से भी बातचीत जारी है।

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यहाँ अस्पताल का बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। बीना रिफाईनरी की इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में कन्वर्ट कर मरीज़ों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जो साग़र, विदिशा, अशोकनगर और गुना सहित आसपास के ज़िलों के कोविड मरीजों के लिए बड़ी सौग़ात साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता के मामले में केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन लगातार मिलकर कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही मध्यप्रदेश ऑक्सीजन के मामले में आत्म-निर्भर होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *