Home / Flash / श्री कृष्णा फाउंडेशन ने समाज के हित के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा

श्री कृष्णा फाउंडेशन ने समाज के हित के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा

लखनऊ। फाउंडेशन(समाज सेवी संस्था) ने समाज के हित के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मा० श्री सांसद कौशल किशोर को सौंपा I
संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी ने कहा कि अब 18 वर्ष के अधिक के नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी जिसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ I वहीँ दूसरी तरफ *उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए बताना चाहता हूँ कि जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने का आवेदन करने के उपरान्त चिकत्सालय जाता है मेडिकल टीम उसे वैक्सीन लगा देती है परन्तु यह जानने की जरुरत नहीं समझती की वह व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं?* जिसके कारण अधिक संख्या में मेडिकल टीम एवं कर्मचारी और नागरिकों को कोरोना जैसी महामारी से जूझना पड़ रहा है I *मेरी सरकार से अपील है कि जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने चिकत्सालय जाये तो पहले उस व्यक्ति की मेडिकल टीम द्वारा एंटीजेन जांच की जाये* I रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उसको वैक्सीन लगाई जाये और जिसकी रिपोर्ट पोसिटिव आती है उसे तुरंत होम आइसोलेट होने की सलाह दी जानी चाहिए I ऐसा करने से मेडिकल टीम एवं कर्मचारी संक्रमित होने से बचेंगे और कोरोना महामारी को रोकने में एक अहम कदम होगा I संस्था की इस पहल के लिए सांसद मा० कौसल किशोर जी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए मा० मुख्यमंत्री तक इस बात को रखने का आश्वासन भी दिया I इस भूमिका में संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी समेत सचिव शिवम सोनी , उपाध्यक शशांक शामिल रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *