

सब की नजर के लिए फतेहपुर से जिला ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट।
फतेहपुर। गाजीपुर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने होली पर्व पर गरीब मजदूरों के बच्चों को रंग गुलाल अबीर पिचकारी बांटी। जिससे ग्रामीणों ने पुलिस का क्रूरता की जगह मानवता का चेहरा स्थापित हुआ है। जनपद में वैसे तो कई बार पुलिस का अमानवीय चेहरा नजर आता रहा है। लेकिन सोमवार को होली के पावन पर्व के मौके पर पुलिस विभाग का मानवीय चेहरा तब प्रकाश में आया जब थानाध्यक्ष गाजीपुर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा शाखा ग्राम सभा के मजरे गढीवा गांव के निर्धन परिवारों व नौनिहाल बच्चों के बीच उपहार स्वरूप पिचकारी अबीर, गुलाल ,मुखौटा ,मिष्ठान, पिचकारी भेंट कर होली मनाई। वहीं मौजूद ग्रामीणों को अबीर लगाकर थानाध्यक्ष ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए। पुलिस मित्र का संकल्प दोहराया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal