

वीरेन्द्र कुमार- जिला व्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर , जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर में स्थित प्राचीन काली जी मंदिर के प्रांगण में पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जौनपुर से आए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय,जिला अभिहित अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा उपस्थित होकर व्यापारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और जरूरी निर्देश देते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को विशेष ध्यान में रखने का निर्देश दिया । जिले से आए हुए अधिकारियों का स्वागत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, तहसील उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र उमर वैश्य, उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल द्वारा पुष्पकुछ गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी खाद्य सामग्री को अखबार के काग़ज़ों पर ना दें, क्योंकि उसके स्याही में जहरीला केमिकल होता है, साथ ही बिना लाइसेंस के व्यापार करने पर जुर्माना और सजा का प्राविधान बताया। टिकिया चाट समोसे बेचने वालों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि वे तेल को तीन बार से अधिक गरम करने में इस्तेमाल ना करें, इससे कैंसर जैसी बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही होली त्योहार को देखते हुए व्यापारियों को खाद्य सामग्री के प्रति सचेत किया। व्यापारी संगोष्ठी में रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण दोनों ही ऑपरेटर द्वारा किया जा रहा था। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, महामंत्री शिवकुमार, कोषाध्यक्ष नंदलाल, संगठन मंत्री नीशू केशरी, तहसील कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, महामंत्री व पत्रकार दीपक शुक्ला, और नगर से तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal