मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान की टोली ने नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के सभासद व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा जौनपुर संतोश मिश्रा से संपर्क कर श्री राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग का आग्रह किया जिसपर संतोश मिश्रा ने सहर्ष भाव से नगद 5100 रुपए की रशीद कटवाया और श्री राम मंदिर निर्माण हेतु दान किया । संतोश मिश्रा की धर्म पत्नी श्रीमती प्रतिमा मिश्रा ने भी 5100 की रशीद कटवाकर दान दिया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संतोश मिश्रा ने क्षेत्र व नगर के लोगों से आग्रह पूर्वक अपील किया कि लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह अवसर आया है इसलिए सभी को श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर हेतु अपनी सामर्थ्य अनुसार अवश्य दान देना चाहिए। संग्रह टोली में नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पं. मनोज त्रिपाठी, भाजपा नेता रंजीत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंतोश गुप्त ,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री श्री कृष्ण गोपाल, विहिप नगर अध्यक्ष जगदंबा , सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
Home / Flash / श्री राम मंदिर निर्माण हेतु भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने 5100 रुपया पत्नी प्रतिमा मिश्रा ने 5100 रुपया दिया
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal