Home / Flash / ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, पत्रकार सर्वेश तिवारी ने ड्रेस बांटकर किया शुभारंभ

ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, पत्रकार सर्वेश तिवारी ने ड्रेस बांटकर किया शुभारंभ

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय होलपुर में बच्चों का ड्रेस वितरित किया गया। छोटे-छोटे बच्चे ड्रेस पाकर बहुत ही खुश नजर आने लगे। प्राथमिक विद्यालय होलपुर के अध्यक्ष व पत्रकार सर्वेश तिवारी ने बच्चों को ड्रेस बांटकर शुभारंभ

किया । प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा पाण्डेय से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है । उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी बिमारी मे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों को उच्च शिक्षा ऑनलाइन द्वारा प्रदान किया जाए।प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बच्चों की किताब कुछ समय पहले ही वितरित कर दिया गया ताकि बच्चे आराम से अपने घर पर पढ़ सकें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *