Home / Flash / जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया

जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया

जौनपुर (सू0वि)। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा टी0डी0 इण्टर कालेज में 367-मल्हनी विधानसभा उप निर्वाचन हेतु 17 तथा 18 अक्टूबर को दिये जाने वाले मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया है कि 17 तथा 18 अक्टूबर को प्रथम एवं 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण टी.डी. इंटर कॉलेज में दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने हेतु कुल 2656 मतदान कार्मिकों को लगाया गया है। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण टी डी इंटर कॉलेज के 10 कक्षों में 40-40 की टोली बनाकर दिया जाएगा, प्रशिक्षण हेतु 25 मास्टर ट्रेनर लगाये गए हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *