Home / Flash / उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर का उद्घाटन

उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर का उद्घाटन

उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर का उद्घाटन

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के माँ काली जी मंदिर के बगल, साहबगंज मे उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर का उद्घाटन विनोद मिश्रा ने किया ।कालीजी मंदिर के पुजारी महाबीर तिवारी ने विधिवत पूजा पाठ करके

अपना आशिर्वाद प्रो. ओ.पी. मिश्रा को दिया । उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर के प्रो. ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि हमारे यहाँ फैन्सी ज्वैलरी, सौंदर्य प्रसाधन, फाल, अस्तर, चूड़ी, कंगन, खिलौने, जरी, गोटे, लैस आदि सामान उचित दामों पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूल्हन का लंहगा चुनरी एवं गहना किराये पर दिया जाएगा साथ ही साइड का लंहगा फ्री मे दिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि दुल्हन का मेकप उच्च स्तर पर किया जाता है। उदय श्री कास्मेटिक एण्ड गिफ्ट सेंटर का उद्घाटन के इस मौके पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष व सब की नजर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के सलाहकार दिनेश तिवारी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया । इस मौके पर पत्रकार सर्वेश तिवारी, भारतीय सहारा के संपादक श्याम शंकर पाण्डेय, श्रीमती रीना तिवारी, मिनाक्षी, ज्ञान देवी, मीरा तिवारी, देवयांशी, उदय तिवारी, निष्ठा, रुही, सुनील कुमार जायसवाल ( गामा), परवेज आलम( लंबू), चाँदबाबू,शंतोष कुमार उमरवैश्य, भोला, ब्रम्हदेव पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *