Home / Flash / ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

प्रयागराज । प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की बारिश तेज हो गई। गुरुवार को गरज चमक के साथ बारिश होती रही। वहीं आकाशीय बिजली से प्रयागराज जिले में गुरुवार को दोपहर अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इसमें करछना के तिवरियापुर में दो युवकों की एक साथ जान चली गई। करछना के तिवरियापुर में विनीत पटेल (16) और आशीश पटेल (20) दोपहर दो बजे आकाशीय बिजली गिरने से मौत के शिकार हो गए। वहीं करछना के पड़ोखरा में सनी कुमार आदिवासी (14) तथा खीरी के पिपरहटा बिसौरा में कमलेश आदिवासी (35) की आकाशीय बिजली से जान चली गई। इसके अलावा कौंधियारा के गड़इया खुर्द में रंजय कुशवारा (14) तथा मांडा के टिकरी में रमेश कुमार (30) की आकाशीय बिजली से मौत हो गई।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *