Home / Flash / 11 मई तक ही वितरित किया जायेगा माह मई का खाद्यान्न, 15 से 25 मई तक वितरित होगा ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ निःशुल्क चावल

11 मई तक ही वितरित किया जायेगा माह मई का खाद्यान्न, 15 से 25 मई तक वितरित होगा ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ निःशुल्क चावल

बहराइच । जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि वितरण माह मई 2020 के नियमित खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि 11 मई 2020 होगी तथा ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ अन्तर्गत जनपद में 15 से 25 मई 2020 तक निःशुल्क चावल का वितरण किया जायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी श्री सिंह ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों से अपेक्षा की है कि वितरण माह मई 2020 का खाद्यान्न 11 मई 2020 तक अवश्य प्राप्त कर लें। श्री सिंह ने बताया कि नियमित वितरण के ऐसे लाभार्थी जिनका अंगूठा ई-पाॅस मशीन पर न लगने के कारण (आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण) खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें 11 मई 2020 को प्राॅक्सी सुविधा के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जायेगा। ऐसे कार्डधारक अपने पहचान पत्र यथा- आधार कार्ड की छायाप्रति, मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति आदि उचित दर विक्रेता के पास जमा कर अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
डी.एस.ओ. श्री सिंह ने यह भी बताया कि जनपद में ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत निःशुल्क चावल का वितरण 15 मई 2020 से प्रारम्भ होकर 25 मई 2020 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ अन्तर्गत निःशुल्क चावल वितरण के समय जिन कार्डधारकों का अंगूठा ई-पाॅस मशीन पर न लगने के कारण (आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण) खाद्यान्न प्राप्त नहीं होगा, तो उन्हंे 25 मई 2020 को प्राक्सी सुविधा के द्वारा चावल का वितरण किया जायेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *