Home / Flash / पोस्टर के माध्यम से आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड की अपील, सिटीसीएस फैमिली एवं अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन का आरोग्य सेतु अभियान

पोस्टर के माध्यम से आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड की अपील, सिटीसीएस फैमिली एवं अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन का आरोग्य सेतु अभियान

लखनऊ। पूरे विश्व में नोबल कोरोना वायरस की महामारी को लेकर युद्ध स्तर पर संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं । भारत में कई सारी प्रक्रियाएं फॉलो की जा रही हैं ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोका जाए। उसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु एप्प का निर्माण किया गया है। यह एप्प लोगों को कोरोना वायरस से बचाव एवं कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से बचाव करता है। यह एप्प कोरोना वायरस से हमें सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। भारत सरकार इसे जनता के फोन में डाऊनलोड करवाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सिटीसीएस फैमिली एवं अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है,जिसमें बच्चे अपने हाथों में पोस्टर लेकर आरोग्य सेतु एप्प को डाऊनलोड करने का आवाहन करते नज़र आ रहे हैं। यह पोस्टर बच्चों के माध्यम से उनके परिजन अपने जानने वालों को भेज कर एप्प डाऊनलोड करने की सलाह दे रहे हैं । टीम के द्वारा इसका सोशल

मीडिया पर प्रसार प्रचार भी किया जा रहा है ताकि इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग डाउनलोड कर सकें। इसमें मुख्य रूप से मयंक मौर्या, वागीशा पन्त, सान्वी श्रीवास्तव, सोनाली श्रीवास्तव, अमन जावेद, आशी त्रिवेदी, गुनीत चावला, श्रेयांशी मौर्या, अदिति मिश्रा, आरोही नाहील,ओजस्वी यादव,रूबल जैन,श्रेया बिंदल,आशिका जैन, सत्यम, दिव्यान्श, लक्ष्य, वानी चावला, अन्शिका त्यागी उन्नति श्री,खुशी मौर्या आदि ने भाग लिया है। मीडिया प्रभारी अंजली पांडेय ने बताया की लॉक डाऊन खुलने एवं हालात सामान्य होने पर सभी बच्चों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। आरोग्य सेतु एप्प कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मदद करता है। यह एप्प प्ले स्टोर एवं आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *