Home / Flash / लड़की बताकर किन्नर से करा दी एसटीएफ के दरोगा की शादी

लड़की बताकर किन्नर से करा दी एसटीएफ के दरोगा की शादी

इलाहाबाद। अपराधियों के हौसले पस्त करने वाले एसटीएफ के दरोगा के हौसले उस समय पस्त हो गए। जब उसे पता चला कि उसकी शादी जिस युवती से हुई है, वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर है। दरोगा ने किन्नर और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते साल बेली अस्पताल के पास रहने वाले एसटीएफ दारोगा ने पहली पत्नी की मौत के बाद दो छोटे बच्चों के कारण दूसरी शादी करने का फैसाल लिया। दरोगा के अनुसार रानीगंज के एक शख्स से मुलाकात होने पर उसने करनपुर की लड़की के बारे में बताया और सगाई करवाई।
बीते 5 अक्टूबर 2019 को प्रतापगढ़ के बेल्हा मंदिर में पांच दोनों की शादी हुई। विदाई के बाद लड़की घर आई तो दरोगा को उसके किन्नर होने का पता चला। जिसके बाद उसने परिवार वालों से पूरी बात बताई। जहां परिजनों ने जब किन्नर के माता-पिता से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया तो वें भड़क गए और दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की और फिर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर कैंट संजय द्विवेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच में सच्चाई सामने आएगी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *