सब की नजर के लिए क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। तहसीलदार मछली शहर संतोष सोनकर की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 13 लोगों के बिरूद्ध एस सी एस टी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संम्बन्धित न्यायालय भेज दिया तथा अन्य 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया है । मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर बैनामे की आराजी पर कब्जा दिलाने के लिए शनिवार की शाम लगभग पांच बजे तहसीलदार मछली शहर संतोष सोनकर पुलिस बल के एवं राजस्व कर्मियो के साथ मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भोडी गये थे । बताया जाता है कि उक्त गांव में दबंगों ने बिरोध में पहले अपनी मां को ही जलाने का प्रयास किया । लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर उनके प्रयासों को बिफल कर दिया । जिसे लेकर दबंगों एवं तहसीलदार में नोंकझोंक होने लगी । इसी बीच दबंगों ने तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनपर हमलावर हों गये । हमलावरों से अपना बचाव करते हुए तहसीलदार भाग खड़े हुए । तभी एक हमलावर ने तहसीलदार के ऊपर जलता मफलर फेंक दिया । जिससे उनकी कोट जल गई । हमलावरों से तहसीलदार संतोष सोनकर तो बाल बाल बच गए । लेकिन हमलावरों ने अपने पड़ोसी राजमणि 55 वर्ष एवं उनके लड़के आशीष कुमार 25 वर्ष को लाठियों से मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमलावरों से बचने के बाद तहसीलदार की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पंवारा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए ।भारी संख्या में पुलिस बल देख हमलावर भाग खड़े हुए । पुलिस बल के साथ तहसीलदार मछली शहर संतोष सोनकर ने पीड़ित की जमीन पर उसका कब्जा दिला दिया। बताते चलें कि उक्त गांव निवासी राजमनी यादव व विनोद यादव के बीच कास्तकारी भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था ।घटना के तहसीलदार ने ट्रैक्टर से खेत जोतवा कर कब्जा दिला दिया । थाना प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी ने तहसीलदार मछली शहर संतोष सोनकर की तहरीर पर अभियुक्तों के खिलाफ धारा 147 /148 323 /504/ 506/ 307/ 4/25 एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों रमाशंकर पुत्र कन्हैयालाल यादव निवासी रामपुर भोडी तथा अशोक कुमार यादव पुत्र बिजय बहादुर यादव निवासी सोहासा को गिरफ्तार कर संम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों को तलाश की जा रही है शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal