सुवंसा, प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ जिले के सुवंसा स्थित शिवकुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मरीजों का 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक निशुल्क जांच और दवाइयां वितरण किया गया , शिव कुमारी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय रामदेव दुबे पूर्व विधायक की पुण्य स्मृति में उनके दो बेटों महेंद्र नाथ दुबे पूर्व दूरदर्शन डायरेक्टर, राजेश दुबे वित्त विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष मरीजों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कराते हैं जिसमें एम्स दिल्ली के और बीएचयू के बड़े-बड़े डॉक्टरों से निशुल्क





सलाह और जांच जिसमें संपूर्ण पैथोलॉजी ईसीजी तथा दवाइयां बिल्कुल निशुल्क रहती है, इस शिविर में ढाई हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन के साथ इलाज किया गया । शिविर के प्रथम दिन 7 दिसंबर 2019 को मूत्र रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर प्रभजोत सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर कानाराम जट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर स्वाति , ने अपनी सेवा दी, और 7 दिसंबर से 8 दिसंबर तक हृदय रोग विशेषज्ञ दिल्ली से डॉक्टर प्रीति गुप्ता, कैंसर रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर सगीर रस्तोगी, श्वास रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर विजय हड्डा, जठरांत्र रोग विशेषज्ञ बीएचयू वाराणसी से डॉक्टर देवेश यादव, आयुर्वेदाचार्य आयुष मंत्रालय दिल्ली से डॉक्टर वीके यादव, तथा 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक अंतः स्रावी रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर राजेश खडगावत, कैंसर पीड़ा औषधि एम्स दिल्ली से डॉक्टर राकेश गर्ग, मस्तिष्क हुआ तंत्रिका रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉ अंचल श्रीवास्तव, अस्थि रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर विजय डिगे, और 9 दिसंबर को दोपहर से प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर के अर्पणा शर्मा, कान नाक गला विशेषज्ञ एम्स दिल्ली से डॉक्टर हितेश वर्मा, गठिया रोग विशेषज्ञ ऐम्स दिल्ली से डॉक्टर उमा कुमार के द्वारा मरीजों की सेवा की गयी । दूर-दूर से आए मरीजों से बातचीत के दौरान मरीजों ने बताया कि जहां एम्स के डॉक्टरों को दिखाने के लिए 3 महीने से लेकर 6 महीने तक नंबर आने का इंतजार करना पड़ता था और जिसके लिए काफी महंगी फीस भी देनी पड़ती है, और फिर तमाम कई प्रकार के महंगे जांच व्यवस्थाओं के बाद दवाइयों के खरीदने के लिए गरीब लोगों को या तो अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी या कर्ज में डूबना पड़ता था वहीं पर शिविर के माध्यम से एम्स और बीएचयू के बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ निशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाना यह बहुत बड़ी समाज सेवा है, मरीजों ने महेंद्र नाथ दुबे और उनके भाई राजेश दुबे वित्त विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए किसी भगवान से कम नहीं है। शिविर के दौरान पूरा शिवकुमारी इंटर कॉलेज का प्रांगण प्रतीत हो रहा था कि एक बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं में लोग संचालित हो रहे हो, सारे कमरों के दरवाजों के ऊपर कमरा संख्या के साथ संबंधित विभाग का नाम लिखा होता था जैसे पैथोलॉजी एक नंबर दवाइयां दो नंबर ईसीजी तीन नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर और इसी के साथ संबंधित रोग के डॉक्टरों का कक्ष नंबर के साथ अंकित होता था, तमाम समाजसेवियों और पत्रकारों के द्वारा यह बड़ा विषय बताया गया, ऐसी व्यवस्था संचालित हो रही थी कि दूरदराज से आए लोगों को या मरीजों को कहीं भी कोई बात पूछने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी, तीन दिवसीय स्वास्थ शिविर के दौरान कहीं से भी नहीं लग रहा था कि यह कॉलेज का प्रांगण है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal