Home / Flash / मासूम ट्विंकल शर्मा की आत्मा की शांती के लिए कैंडलमार्च

मासूम ट्विंकल शर्मा की आत्मा की शांती के लिए कैंडलमार्च

मुंबई, महाराष्ट्र । अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय के नेतृत्व में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के मासूम ट्विंकल शर्मा की आत्मा शान्ति के लिए मीरा रोड ठाणे महाराष्ट्र मे कैंडल मार्च किया गया । कैंडल मार्च में सम्मिलित सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कानून व्यवस्था को कोसते रहे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश का अपराध नियंत्रण कानून अपंग, लूला ,लंगड़ा होने की वजह से इस तरह से देश भर में घटनाये घट रही है । ऐसी घटनाओं के लिए सरकार नये कड़े कानून बनाये जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो ।पं रमेश मिश्रा, पं सुरेश दूबे,पं विद्या शंकर चतुर्वेदी, पं सुरेश ओझा,पं अजय दूबे, पं महेन्द्र पाण्डेय,पं संदीप पाण्डेय, पं अमित दूबे, पं विनोद पाण्डेय, पं सुषमा मिश्रा, पं विंदू उपाध्याय, पं इंदू मिश्रा, आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित हुए ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *