Home / Flash / विद्युत मजदूर पंचायत जौनपुर की बैठक संपन्न

विद्युत मजदूर पंचायत जौनपुर की बैठक संपन्न

जौनपुर । आज विद्युत मजदूर पंचायत जौनपुर की बैठक शिव मंदिर हाइडिल कालोनी हुसैनाबाद पर संंपन्न हुई ।  बैठक में आये नए Tg2 व पदोन्नति अवर अभियंता साथियों को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गयी। बैठक में कर्मचारियों समस्याओं पर भी विचार  विमर्ष किया गया ततपश्चात ईं0मनोज कुमार सिंह ,अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खंड द्वितीय जौनपुर से उनके खंड के कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें मौखिक रूप से अवगत कराया गया।सभी रेगुलर व संविदा कर्मचारियों को परिचय पत्र एक माह के अंदर दिलाने के लिए कहा गया व संविदा कर्मियों के बकाये वेतन के भुगतान हेतु उनसे कहा गया जिस पर उन्होने संगठन के पदाधिकारियों को यह आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारियों को एक माह में परिचय पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा व संविदा कर्मियों के बकाए वेतन को दिलाने हेतु विभाग द्वारा मेसर्स हिमांशु इलेक्ट्रिकल व सिंह ट्रेडर्स का चेक काट दिया गया है वो लोग कर्मचारियों को एक दो दिन में संविदा कर्मियों का भुगतान कर देंगे। मेसर्स के0एन0इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राकेश दुबे से भी बात कर बदलापुर उपखंड के संविदा कर्मियों का भुगतान करने हेतु कहा। मछलीशहर उपखंड के Tg-2 विपिन प्रजापति का एरियर बाकी था जो कि पास होकर किसी कारण वश डिविजन में रुका था उसे मौके पर अधिशासी अभियंता द्वारा दिलवाया गया । इसके  उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अधिशासी अभियंता  का आभार ब्यक्त किया गया व उन्हें धन्यबाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में ईं0 राजेश कुशवाहा,रविन्द्र सिंह,गिरीश यादव,लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा,अखिलेश तिवारी,विनोद यादव,सतीश मौर्या,पतिराम,अभिषेक यादव,बृजेश यादव,विपिन प्रजापति,सर्वेश  यादव,अमरनाथ,सभाजीत,जितेंद्र मौर्य,उमाकांत यादव,चंद्रशेखर गुप्ता,विनय कुमार,कुशवाहा,अभिषेक यादव 2 इत्यादि लोग उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विश्राम मौर्या जी व संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *