Home / Flash / बेहद शानदार और भव्य होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, देश-विदेश के 6500 मेहमानों की जुटने की संभावना

बेहद शानदार और भव्य होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, देश-विदेश के 6500 मेहमानों की जुटने की संभावना

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी (BJP) को मिले प्रचंड बहुमत के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे । यह शपथ ग्रहण समारोह पहले से कई गुना शानदार और भव्य होगा । गुरुवार 30 मई को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है । शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में बिमस्टेक राष्ट्रों समेत 14 देशों के नेता शिरकत करेंगे । इसके अलावा सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, राजनैतिक हस्तियों, देश की अहम शख्सियतों को बुलाया गया है । सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सभी उपमुख्यमंत्री, सांसद को भी न्योता दिया गया है । वहीं बड़े – बड़े उद्योगपति, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण मिला है । इनकी मौजूदगी के साथ ही इस बार का ये शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होने वाला है । इस समारोह में 6500 मेहमानों के जुटने की संभावना है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *